महाशिवरात्रि आज: बाबानगरी में उत्साह का माहौल, हर तरफ बज रहा शिवधुन
देशभर के तमाम मंदिरों में देर रात से ही भक्तों का हुजूम
चंडीगढ़, 8 मार्च (विश्ववार्ता) देशभर में आज महाशिवरात्रि मनाई जा रही है. शिवभक्त भोले बाबा की अराधना में लगे हुए हैं. मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की धूम पिछले नौ दिनों से मची हुई है। मालूम हो कि, महाशिवरात्रि के दिन ही बाबा के विग्रह पर सिंदूर चढ़ाने की परंपरा है. पूजा संपन्न होने के बाद आम भक्तों के लिए पट खोल दिया जायेगा। पंजाब के अमृतसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवाला बाग भाईयां मंदिर में सुबह-सुबह भक्तों की लंबी कतार देखी गई।
ओडिशा के सुप्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी में 500 शिवलिंग से भगवान शिव की रेत से कलाकृति बनाई।इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट अजय गुप्ता ने बताया कि हमने बिस्कुट का उपयोग करके केदारनाथ मंदिर की छवि बनाई है। पिछले साल हमने 1,111 बिस्कुट से एक शिवलिंग बनाया था। उसके बाद से ही हमारे मन में विचार आया कि बिस्कुट से एक मंदिर भी बनाया जाना चाहिए। महाशिवरात्रि के अवसर पर महाराष्ट्र के नासिक में स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भी भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई। भक्त देर रात से ही अपने ईष्ट का इंतजार कर रहे थे।






















