मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने CM मान से की मुलाकात
चंडीगढ, 23 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह से मुलाकात की है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री मान कारोबारियों को पंजाब में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे. इसके साथ ही वह बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउस के मालिकों से मिलेंगे और उन्हें पंजाब में स्टूडियो स्थापित करने के लिए आमंत्रित करेंगे. सीएम पहले ही कह चुके हैं कि वह बॉलीवुड और पॉलीवुड को जोडऩे के लिए मुंबई आए हैं। इसके लिए वे लगातार काम कर रहे हैं।






















