मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से सत्येंद्र जैन को झटका
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्व वार्ता) दिल्ली हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं जो जमानत मिलने पर जांच को प्रभावित कर सकते हैं।
लिहाजा, केस की इस स्टेज पर जैन को जमानत नहीं दी जा सकती. इससे पहले जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने भी सतेंद्र जैन की जमानत याचिका का दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान विरोध किया था।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल 30 मई को उन्हें गिरफ्तार किया था और इस समय वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। जैन पर चार कंपनियों के जरिए धन शोधन करने का आरोप है।






















