
दिल्ली के पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई थोड़ी देर में
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्व वार्ता) दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और शराब घोटाले के आरोपी मनीष सिसोदिया की आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत पर थोड़ी देर में सुनवाई होगी। सीबीआई और रिमांड की मांग करेगी। बतां दे कि इससे एक दिन पहले मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में नई जमानत याचिका दायर की। इस याचिका पर भी शनिवार को सुनवाई होने की उम्मीद है।
सिसोदिया को डीडीयू मार्ग पर स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिसोदिया की कोर्ट में पेशी को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मियों को सुबह पांच बजे ही ड्यूटी पर तैनात होने के आदेश दिए गए हैं। कई मार्गों को बंद किया जाएगा। ऐसे में दिल्ली पुलिस के कुछ हिस्सों में जाम लग सकता है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आप के नेता व समर्थक सीबीआई मुख्यालय व कोर्ट के पास प्रदर्शन कर सकते हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय को आसपास घेराबंदी की है। आसपास स्थित सभी मार्गों पर बेरिकेड लगाकर जांच की जाएगी। इसके बाद ही लोगों को आगे जाने दिया जाएगा।























