
मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्व वार्ता) : दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होगी. सिसोदिया फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। इससे पहले 20 मार्च को ईडी ने उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। जिस दौरान विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने सिसोदिया की हिरासत तीन अप्रैल तक बढ़ा दी थी.





















