
मध्य प्रदेश के रीवा में बड़ा दर्दनाक सडक़ हादसा
इतने लोगो की दर्दनाक मौत
चंडीगढ,22 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) मध्य प्रदेश के रीवा के पास नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ। जिसमें 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है इसके अलावा 40 लोग घायल हुए हैं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी। रात करीब 11.30 बजे बस ट्रॉले से टकरा गई। हादसे के बाद बस पलट गई। बस में सभी श्रमिक सवार थे, वहीं, 14 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद कुछ लोग कैबिन में फंस गए थे, जिनको काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।





















