मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा! पुल से गिरी यात्री बस
इतने लोगो की दर्दनाक मौत, मची चीख पुकार
चंडीगढ़, 9 मई (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर मध्य प्रदेश के खरगोन में से आ रही है जहां आज सुबह एक बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिर गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे और 6 महिलाएं शामिल हैं। बस डोंगरगांव और दसंगा के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोडक़र नीचे जा गिरी। नदी सूखी हुई थी। खरगोन के सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह चौहान ने बताया कि 3 घायल यात्रियों की मौत जिला अस्पताल में हुई है। करीब 35 घायलों को अस्पताल लाया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।
डोंगरगांव के रहने वाले राज पाटीदार ने बताया कि मां शारदा ट्रेवल्स की बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। हादसा साढ़े आठ से नौ बजे के बीच हुआ। पुलिस-प्रशासन से पहले डोंगरगांव और लोनारा के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।