
भिवानी:-कड़कड़ाती ठंड और शीतलहर को देखते हुए भिवानी के जिला उपायुक्त ने जिले के सभी प्राइमरी स्कूलों की दो दिन की छुट्टी करने के आदेश जारी किए हैं।
आपको बता दें कि उपायुक्त सुजान सिंह के आदेश के अनुसार 19 और 20 दिसम्बर को भिवानी जिले के सभी प्राइमरी स्कूलों की छुट्टी रहेगी।





















