
भारत -19 महिला टी-20 वल्र्ड कप के फाइनल में पहुंचा
पोचेस्ट्रूम 27 जनवरी (विश्ववार्ता) भारतीय लड़कियों ने अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। अब फाइनल में उसका सामना इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की विजेता टीम से होगा। पोचेस्ट्रूम में पहले सेमीफाइनल में भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 107 रन बनाए। निताशा 3 रन बनाकर नाबाद लौटीं। इससे पहले जॉर्जिया प्लिमर ने 35 और इसाबेला जार्ज 26 रन बनाकर आउट हुईं।भारत के लिए पार्शवी चोपड़ा ने 3 विकेट लिए























