
चंडीगढ़, 7 जनवरी (विश्व वार्ता)भारत और श्रीलंका के बीच आज राजकोट में तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें इस समय सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। जो आज विजेता बनेगा, सीरीज उसके नाम होगी।हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने मुंबई में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल में 2 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दासुन शनाका के नेतृत्व वाली श्रीलंका ने गजब की वापसी की और 16 रन से जीत दर्ज करके सीरीज बराबर की। भारत ने राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक 4 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की. जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा





















