भारत में बनी Eye Drop से अमेरिका में हड़कंप
3 लोगो की मौत व इतने लोगो की आंखो की रोशनी गई
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्व वार्ता) : अमेरिका में भारतीय दवा कंपनी के एक आई ड्रॉप से हडक़ंप मचा हुआ है। इस आई ड्रॉप के इस्तेमाल से अमेरिका में तीन लोगों की जान जा चुकी है व 8 लोगो की आंखों की रोशनी चली गई है अमेरिका में शीर्ष चिकित्सा निगरानी एजेंसी ने इस आई ड्रॉप में अत्यधिक दवा प्रतिरोधी बैक्टीरिया होने की संभावना पर चिंता व्यक्त की है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस आई ड्रॉप के इस्तेमाल से आठ लोगों में अंधापान और दर्जनों संक्रमण के मामले अब तक सामने आ चुके हैं।






















