
भारत-बांग्लादेश पहले वनडे मे भारत संकट मे
एक ओवर मे गिरे दो विकेट,13 ओवर के बाद जानिये क्या हुआ स्कोर
चंडीगढ, 4 दिसंबर (विश्ववार्ता) भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज का पहले मुकाबले मे भारत संकट मे घिर गया है। बांग्लादेश ने पहले मैच मे शानदार गेंदबाजी कर भारत के 3 विकेट उखाड दिये है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में तीन विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल खेल रहे हैं।शाकिब अल हसन ने कप्तान रोहित शर्मा (27) और विराट कोहली (9) को एक ही ओवर में पवेलियन पहुंचाया। इससे पहले शिखर धवन महज 7 रन बनाकर आउट हुए थे।






















