

भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी-20 मैच में हराया
सीरिज मे 2-0 की बढत बनाई
चंडीगढ़, 27 फरवरी (विश्व वार्ता) भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी-20 मैच में सात विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी ले ली है। धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के 184 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर और 17 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर (74*) ने सबसे अधिक रन बनाए।





















