
स्थापित किया नया कीर्तिमान
पैरालंपिक गेम्स में भारत ने रिकार्ड तोड तोड प्रदर्शन करते हुए अब तक के सभी रिकार्डो को ध्वस्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत अब तक कुल 10 मेडल्स जीत चुकी है। यानी पिछले सभी पैरालंपिक गेम्स का रिकॉर्ड काफी अंतर से पीछे छूट चुका है। इसी के साथ भारतीय टीम की निगाह अब पैरालंपिक की सर्वकालिक पदक जीतों (पैरालंपिक ऑल टाइम) के रिकॉर्ड को तोडऩे पर होगी।





















