
भारत ने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया
2-0 से सीरीज में आगे
चंडीगढ़, 10 फरवरी (विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 44 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी ले ली है। भारत के 238 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम 46 ओवर में 193 रन पर ही सिमट गई।





















