
भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक मकसद से नहीं लेकिन देश को जोड़ने के मकसद से-राहुल गांधी
चंडीगढ़, 8 जनवरी (विश्व वार्ता) कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर से करनाल से शुरू हो गई है।राहुल गांधी ने कहा कि उनकी भारत जोड़ों यात्रा देश के ऐसे माहौल को बदलने के लिए निकाली जा रही है और वह इसमें कामयाब हो रहे हैं। देश के लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं और उन्हें सच्चाई बता रहे हैं, वह भी लोगों को सच्चाई से रूबरू करवा रहे हैं और यह यात्रा की सफलता है।























