
भारत जोड़ो यात्रा आज होगी पंजाब मे दाखिल
चंडीगढ 10 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत जोड़ो यात्रा आज पंजाब मे दाखिल होगी। अंबाला के रास्ते होते हुए यह यात्रा अग्रसेन चौक तक जाएगी। यहां से भारत जोड़ो यात्रा कालका चौक और आगे शंभू बार्डर होते हुए पंजाब में दाखिल हो जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा में आज सुबह छह बजे से पहले राहुल गांधी मोहड़ा अनाज मंडी में झंडा फहराएंगे। यहां से अंबाला शहर में यात्रा प्रवेश करेगी। अंबाला शहर में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा अग्रसेन चौक तक जाएगी। यहां से भारत जोड़ो यात्रा कालका चौक और आगे शंभू बार्डर होते हुए पंजाब में दाखिल हो जाएगी।























