
भारत के 255 रनो के जबाव मे वेस्टइंडीज की आधी से ज्यादा टीम 100 से पहले पवेलियन लौटी
चंडीगढ 11 फरवरी (विश्ववार्ता) भारतीय टीम 50 ओवर में 265 रनो के जबाव मे वेस्टइंडीज ने 16 ओवर तक 6 विकेट खोकर 79 रन बना लिए है। फैबियन एलन और निकोलस पूरन क्रीज पर मौजूद हैं।
भारतीय टीम 50 ओवर में 265 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रन की पारी खेली। वहीं, ऋषभ पंत ने 56 रन बनाए। इसके अलावा दीपक चाहर ने 38 गेंदों पर 38 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 34 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली।






















