भारत के सबसे उम्रदराज महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन
चंडीगढ़ 12 अप्रैल (विश्व वार्ता) भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और आनंद महिंद्रा के चाचा केशव महिंद्रा का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो 99 साल के थे। हाल ही में जारी फोर्ब्स की 2023 की बिलेनियर्स लिस्ट में उन्हें भारत के 16 नए अरबपतियों में शामिल किया गया था। उनके मौत की जानकारी INSPACe के अध्यक्ष पवन के गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।अपने ट्वीट में पवन गोयनका ने बताया कि बिजनेस जगत ने आज अपने सबसे महान व्यक्तित्व में से एक केशब महिंद्रा को खो दिया है। उनसे मुलाकात करना हमेशा शानदार रहता था। वह हमेशा बिजनेस, इकोनॉमिक्स और सोशल चीजों को शानदार तरीके से जोड़ने की प्रतिभा रखते थे।
https://twitter.com/GoenkaPk/status/1646012668103495681?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1646012668103495681%7Ctwgr%5E8d4b4ee085d37ca4ed763ed9fa686e5f88533ca8%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Findia%2Fkeshub-mahindra-death-keshub-mahindra-former-chairman-of-mahindra-group-died-at-the-age-of-99%2F206286%2F