
न्यूयॉर्क. भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनके अमेरिकी जोड़ीदार राजीव राम यूएस ओपन के मिश्रित युगल के पहले दौर से ही बाहर हो गए हैं. भारत और अमेरिका की इस जोड़ी को पहले दौर में उक्रेन की डायना यास्त्रेम्स्का और ऑस्ट्रेलिया के मैक्स परसेल के हाथों हार का सामना करना पड़ा.





















