
भारत की श्रीलंका पर पकड मजबूत
श्रीलंका की पहली पारी ऑलआउट
भारत ने दिया फॉलोऑन
दूसरी पारी में श्रीलंका की खराब शुरूआत
भारत के पास 400 रन की बढ़त
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्व वार्ता) भारतीय टीम पहले टेस्ट मे पकड मजबूत कर ली है। आज तीसरे दिन के पहले सत्र में श्रीलंकाई टीम को 174 रन के स्कोर पर समेट दिया है। जिसके बाद भारत के पास पहली पारी के आधार पर 400 रनों की मजबूत बढ़त हो गई है। दूसरी पारी में भी श्रीलंका ने पहला विकेट गंवा दिया है। अश्विन ने अपने दूसरे ही ओवर में लहिरू थिरिमाने को रोहित के हाथों कैच कराया। भारत के पास 390 रनों की बढ़त। चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 10/1, पथुम निसंका (1*), दिमुथ करुणारत्ना (8*)






















