
इस वक्त की बडी खबर जम्मू-कश्मीर से
भारतीय सेना की गाड़ी में लगी आग, इतने जवान हुए शहीद
चंडीगढ़ 20 अप्रैल (विश्व वार्ता): बडी खबर सामने आ रही है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी अनुसार पता चला हे कि हादसे में सेना के वाहन में आग लग गई, जिसमें 3 से 4 जवानों के शहीद होने की खबर है। हालांकि यह हादसा किस वजह से हुआ है यह अभी साफ़ नहीं है। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी तरह की आतंकी साजिश की बात सामने नहीं आई है।
हादसे के समय इस वाहन में लगभग 8 जवान मौजूद थे, जिनमें से अभी तक 4 जवानों के शहीद होने की खबर है। इस हादसे के बाद जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।























