
भारतीय क्रिकेट टीम पर कोरोना ने किया अटैक
चंडीगढ़,3 फरवरी (विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम कोविड-19 की चपेट में आ गई. सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, रिजर्व सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर सहित सहयोगी स्टाफ के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सीरीज की शुरुआत छह फरवरी को अहमदाबाद में होगी जो भारत का 1000वां वनडे इंटरनेशनल मुकाबला होगा लेकिन ये तीनों खिलाड़ी अब सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. धवन, अय्यर और गायकवाड़ को एक हफ्ते के पृथकवास से गुजरना होगा.





















