
भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट के हम बने बादशाह
भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट की भारत बना नंबर-1
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत नंबर वन पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मिली जीत के बाद नंबर -1 हो गई है। उसने नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में पारी और 132 रन से जीत हासिल की थी। टीम इंडिया ने शीर्ष स्थान से ऑस्ट्रेलिया को हटा दिया है। अब भारत तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 पर पहुंच गया है। वह टी20 और वनडे में पहले से ही शीर्ष पर है।
भारतीय टीम पहली बार तीनों फॉर्मेट में एक ही समय में शीर्ष पर पहुंची है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम 2014 में एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में पहले स्थान पर थी।























