
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने हासिल की असाधारण उपलब्धि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को दी बधाई आदित्य L1 क्या करेगा ?
चंडीगढ, 6 जनवरी (विश्ववार्ता) चांद पर उतरने के बाद भारत ने एक और इतिहास रच दिया है। सूर्य मिशन पर निकले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के आदित्य एल-1 ने अपनी मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) पर पहुंच कर एक कीर्तिमान हासिल किया है। इसी के साथ आदित्य-एल 1 अंतिम कक्षा में भी स्थापित हो गया।
यहां आदित्य दो वर्षों तक सूर्य का अध्ययन करेगा और महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएगा। भारत के इस पहले सूर्य अध्ययन अभियान को इसरो ने 2 सितंबर को लॉन्च किया था। शाम 4 बजे आदित्य एल1 को अंतिम कक्षा में स्थापित किया गया। आदित्य एल1 अपने बिंदु पर पहुंच गया है, जिसे लैग्रेंज प्वाइंट के नाम से भी जाना जाता है। इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई दी है। भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल 1 अपने गंतव्य तक पहुंच गई। सबसे जटिल अंतरिक्ष मिशनों में से एक को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। यह असाधारण उपलब्धि सराहना योग्य है। हम मानवता के लाभ के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वह इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करने में देश के साथ शामिल हैं।
‘आदित्य एल1’ को सौर मंडल के दूरस्थ अवलोकनों और पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर ‘एल1’ (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अवलोकन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य सौर वायुमंडल में गतिशीलता, सूर्य की गर्मी, सौर भूकंप या सूर्य की सतह पर ‘कोरोनल मास इजेक्शन’ (सीएमई), सौर ज्वाला से संबंधित गतिविधियों और उनकी विशेषताओं का अध्ययन करना है और निकट-पृथ्वी अंतरिक्ष में मौसम संबंधी समस्याओं को समझना।
India creates yet another landmark. India’s first solar observatory Aditya-L1 reaches it’s destination. It is a testament to the relentless dedication of our scientists in realising among the most complex and intricate space missions. I join the nation in applauding this…
— Narendra Modi (@narendramodi) January 6, 2024























