भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल
चंडीगढ़, 5 मई (विश्ववार्ता)शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में चरणजीत सिंह अटवाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज सुबह-सुबह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजदूगी में चरणजीत सिंह अटवाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया