
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा आज प्रत्याशियों के नामों की कर सकती है घोषणा
चंडीगढ़ 9 अप्रैल (विश्व वार्ता)्रं कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है, जिसमें प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। इससे पहले, शनिवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नई दिल्ली स्थित आवास पर पार्टी की संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई शामिल हुए।




















