
चंडीगढ, 18 फरवरी (विश्ववार्ता)भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली के भारत मंडपम में जारी है। अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सम्मेलन को संबोधित करेंगे अधिवेशन के पहले दिन केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए केंद्र की पिछली सभी सरकारों की तुलना में अधिक काम किया है। किसानों के हित में इस सरकार ने पिछले 10 वर्षों में बहुत कुछ किया है। किसानों को सबसे अधिक उर्वरकों पर खर्च करना पडता है। आज दुनिया भर में यूरिया की एक बोरी की कीमत 3,000 रुपये है लेकिन हमारे देश में यह 300 रुपये प्रति बैग के भाव पर उपलब्ध है। 2014 से पहले कृषि क्षेत्र के लिए बजटीय आवंटन 25,000 करोड़ रुपये हुआ करता था। हालांकि, तब से इसे बढ़ाकर 1,25,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पिछले 10 वर्षों में एमएसपी के रूप में किसानों को लगभग 18 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
। पीएम मोदी ने कहा कि फर्स्ट टाइम वोटर को 2014 से पहले का भारत और 2014 के बाद के भारत में फर्क बताएं और उन्हें बताएं कि कैसे भारत का गौरव बढ़ा है। महिला वोटर हमारे लिए सिर्फ वोटर नहीं हैं। जिस तरह का काम पिछले 10 साल में हमारी सरकार ने किया है, वह देखते हुए माता-बहनों का आशीर्वाद हमें इस चुनाव में प्राप्त करना है, इसके लिए ज्यादा सक्रिय रहें। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल पार्टी का उम्मीदवार होगा। पीएम ने इसी के साथ सभी से अपनी जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।





















