
ब्रेकिंग न्यूज: : मोरिडा में बेअदबी मामले के आरोपी पर पिस्तौल से हमला
पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि मोरिंडा के गुरुद्वारा में बेअदबी मामले को अंजाम देने वाले आरोपी जसबीर सिंह की पेशी के दौरान उस पर एक वकील द्वारा पिस्तौल से उस पर हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि की मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे काबू कर लिया और पिस्टल भी जब्त कर लिया। वकील को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। समझा जा रहा है कि बेअदबी के आरोपित को मारने की नीयत से वकील अपने साथ लाइसेंसी हथियार ले कर आया था। बता दें कि बेअदबी मामले के बाद जिला रूपनगर के वकील भाईचारे ने आरोपी जसवीर सिंह का केस नहीं लडऩे का ऐलान किया है।























