ब्रेकिंग न्यूज: चंडीगढ शहर को मई की इस तारिख तक किया नो फ्लाइंग जोन घोषित
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 5 मई (विश्ववार्ता): सिटी ब्युटीफुल के नाम से मशहूर पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ को आने वाली 8 मई तक नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इसका कारण है कि यूटी चंडीगढ़ में वीवीआईपी लोगों की आवाजाही होनी है। राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा आधुनिक विस्फोटक उपकरणों से लैस ड्रोन का उपयोग करके आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के हालिया चलन के कारण उभरते खतरों के मद्देनजर और वीवीआईपी और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।