
ब्रेकिंग न्यूज:: बरगाड़ी बेअदबी मामले का मुख्य साजिशकर्ता चढा पुलिस के हत्त्थे
एयरपोर्ट से दबोचा
चंडीगढ़, 23 मई (विश्ववार्ता): बडी खबर सामने आ रही है कि फरीदकोट के साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य साजिशकर्ता और डेरा सिरसा की राष्ट्रीय कमेटी सदस्य संदीप बरेटा को बंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। बरेटा बरगाड़ी बेअदबी की तीनों घटनाओं में नामजद है। अदालत ने इन केसों में संदीप बरेटा समेत दो अन्य कमेटी सदस्य हर्ष धुरी व प्रदीप क्लेर को भी भगोड़ा घोषित किया हुआ था। फरीदकोट जिला पुलिस टीम बंगलुरू रवाना हो गई है।
बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी तीनों घटनाओं में पंजाब पुलिस की एसआईटी राम रहीम समेत अन्य डेरा अनुयायियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और इन दिनों अदालत में सुनवाई भी चल रही है। मगर सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी डेरा अनुयायियों की याचिका पर तीनों केसों को फरीदकोट की अदालत से चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया।























