
बिहार मे नई सरकार का शपथग्रहण समारोह आज
ये बनेगें सीएम और डिप्टी सीएम, पढिये
चंडीगढ, 10 अगस्त (विश्ववार्ता): बिहार में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा, सीएम-डिप्टी सीएम दोपहर 2 बजे शपथ लेंगे। राजद-कांग्रेस एवं वामदलों के साथ संयुक्त बैठक कर नीतीश कुमार ने नई सरकार के गठन के लिए राज्यपाल फागू चौहान को 164 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर दो बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे तो वहीं तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे।





















