
बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर आज सीएम केसीआर करेंगे बाबा साहेब की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष हेलिकॉप्टर से की जाएगी पुष्पवर्षा
चंडीगढ़ 14 अप्रैल (विश्व वार्ता) आज संविधान के निर्माता, दलितों के मसीहा और मानवाधिकार आंदोलन के प्रकांड विद्वता बाबा साहेब डॉक्टर भीमाराव अंबेडकर की 132वीं जंयती के अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राव ने कहा कि प्रतिमा का स्वरूप कल्पना से बेहतर बन पाया है।
उन्होंने कहा कि हम देश के गौरव डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने जा रहे हैं। इस देश आने वाली पीढिय़ों के लिए संविधान निर्माता के रूप में सामाजिक न्याय के लिए लडऩे वाले योद्धा के तौर पर उनकी मेहनत और बलिदान शाश्वत है। केवल दलित ही नहीं, आदिवासी, बहुजन, भारत के लोग… जहां भी उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ा, डॉ.अम्बेडकर की महत्वाकांक्षा साकार हुई। हम उनके लिए जितना भी करें कम है। उच्चतम स्तर पर उनकी प्रतिमा स्थापित करना उनकी सर्वोच्च महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक निरंतर प्रेरणा है।
उन्होंने प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर राज्य के कोने-कोने से आने वाले अतिथियों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम करने का निर्देश दिया है। उनके लिए टेंट, पीने के पानी, छाछ आदि की व्यवस्था की गई है। भारत रत्न डॉ. अंबेडकर को भव्य तरीके से श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।























