प्रदेश मे मरीजो की संख्या 45 हजार
चंडीगढ़, 13 अगस्त (विश्ववार्ता): हरियाणा प्रदेश में पिछले 24 घंटो मे कोरोना के 758 नए मरीज मिले हैं। इससे संक्रमितों की संख्या 45,237 हो गई है। गुडग़ांव में भी कोरोना के मरीजों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है। उधर फरीदाबाद मे भी 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। 50 फीसदी से ज्यादा मौतें भी इन्हीं जिलों में हुई हैं। फरीदाबाद, गुडग़ांव में 10-10 हजार से ज्यादा मरीज हो गए हैं। सोनीपत में 3, रेवाड़ी, अम्बाला, रोहतक में आंकड़ा 2-2 हजार पार हो चुका है। पानीपत में केस 2 हजार के करीब पहुंच गए हैं।
करनाल, हिसार, पलवल, पंचकूला व महेंद्रगढ़ 1-1 हजार से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 9 मरीजों की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद में 2-2, गुडग़ांव, अम्बाला, कैथल, रोहतक, सिरसा में 1-1 मरीज की जान गई है। मृतकों में अग्रोहा में भर्ती कैथल का एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। अब तक कोरोना 528 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं। एक दिन 792 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 37,486 लोग ठीक होकर लौट चुके हैं। रिकवरी दर 82.86त्न हो गई है।