
बडी खबर: विपक्ष के इन 9 बड़े नेताओं ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
पढिये क्या लिखा चिट्ठी में
चंडीगढ़, 5 मार्च (विश्व वार्ता) बडी खबर सामने आ र ही है कि विपक्ष के 9 नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। जिन 9 नेताओं ने चिट्टी लिखी है, उनमें केसीआर, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, फारुख अब्दुल्ला और भगवंत मान।
विपक्षी नेताओं ने कहा कि राज्यपाल केंद्र और राज्यों के बीच बढ़ती दरार का कारण बन रहे हैं। विपक्षी नेताओं ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियों की छवि खराब हो रही है।
चिट्ठी में लिखा गया कि 26 फरवरी को पूछताछ के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया, उन्हें गिरफ्तार करते समय उनके खिलाफ कोई सबूत भी नहीं दिखाए गए।
























