
बडी खबर पंजाब यूनिवर्सिटी से,वाइस चांसलर ने दिया इस्तीफा
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड ने इस्तीफा किया मंजूर
चंडीगढ, 16 जनवरी (विश्ववार्ता): बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. राज कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वी.सी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बता दें कि प्रोफेसर राज कुमार की पंजाब यूनिवर्सिटी में वी.सी के रूप में नियुक्ति वर्ष 2018 में हुई थी। इसके बाद वर्ष 2021 में उन्हें एक्सटेंशन दी गई थी। उनका अभी लगभग डेढ़ साल का कार्यकाल बचा हुआ था। इसी बीच उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है























