
बडी खबर: पंजाब के इस जिले मे सुरक्षाबलो ने की बड़ी आतंकी साजिश नाकाम
चंडीगढ, 18 जनवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर आ रही है कि पंजाब के गुरदासपुर में सीमा सुरक्षा बलों ने तस्करों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब के गुरदासपुर के ऊंचा टकला गांव में बीती रात हथियार बरामद किए. पता चला है कि ये हथियार पाकिस्तानी की तरफ से आए ड्रोन ने गिराए थे। सुरक्षा बलों की टीम ने ड्रोन से 4 चीन निर्मित पिस्तौल, 8 मैगजीन और 47 कारतूस को बरामद किया है। जब उन्होंने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया तो वहां चार चाइनीस पिस्टल, आठ मैगजीन एक पैकेट में बंधे हुए मिले। बीएसएफ के चौकस जवानों ने एक बार फिर तस्करों के ड्रोन के जरिए तस्करी के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया।























