बडी खबर: पंजाब के इस जिले मे डीएसपी के गनमैन की गोली मारकर हत्या
चंडीगढ़, 26 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के खन्ना जिले से बडी खबर सामने आ रही है कि खन्ना एसएसपी कार्यालय में एक डीएसपी के गनमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सीनियर कांस्टेबल रशपिंदर सिंह के रूप में हुई है। राशपिंदर महिला सेल के डीएसपी गुरमीत सिंह के साथ गनमैन के रूप में तैनात था। पता चला है कि गोली की आवाज सुनकर साथियों ने देखा तो उसकी हालत काफी गंभीर थी जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बता दें कि सीनियर कांस्टेबल रशपिंदर डी.एस.पी. का गनमेन था जो उनके साथ काफी समय से काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि सीनियर कांस्टेबल रशपिंदर डी.एस.पी. का गनमेन था जो उनके साथ काफी समय से काम कर रहा था।