
बडी खबर: चंडीगढ़ में आईटी कंपनी में फर्जी रेड मामले में सीबीआई के चार इंस्पेक्टर बर्खास्त
चंडीगढ, 13 मई (विश्व वार्ता) केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पैसे ऐंठने के लिए चंडीगढ़ में कंपनी के यहां फर्जी छापेमारी करने के आरोप में अपने 4 सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के बाद बर्खास्त कर दिया है। सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने कहा है कि आरोपी अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश जारी किए।




















