
बठिंडा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आर्मी जवान निकला 4 जवानों का हत्यारा
दोपहर 12 बजे पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता) बठिंडा सैन्य थाना फायरिंग मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 4 जवानों की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है कि इन 4 जवानों का हत्यारा आर्मी जवान ही निकला है. पुलिस ने सेना के जवान गनर मोहन देसाई को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक इस जवान ने फायरिंग कर चार जवानों की हत्या की थी.केंट के 80 मीडियम रेजीमेंट के चार जवानों की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने इस घटना के चश्मदीद को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि पंजाब पुलिस की टीम घटना की जांच कर रही है। जांच के दौरान जब गनर के चश्मदीद गवाह को जांच में शामिल किया गया और कड़ी पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने स्वीकार किया कि अपनी निजी रंजिश के चलते उसने पहले चार जवानों को मारने के लिए राइफल चुराई, फिर उसी रायफल से चारों को गोली मार दी।
बता दें कि बठिंडा के सैन्य थाने में 12 अप्रैल को सेना के चार जवानों की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले की जांच सेना और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कर रहा है. इस मामले में अब पहली गिरफ्तारी हुई है।























