
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन मे चार जवानों की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाया
एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा
पंजाब पुलिस ने घटना के चश्मदीद फौजी गनर दिसाई मोहन को किया गिरफ्तार
आरोपी ने 4 जवानों पर किये थे 19 फायर
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता): बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में पिछले दिनो चार जवानों की हत्या के मामले को बठिंडा पुलिस ने सुलझा लिया है।एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस घटना की पंजाब पुलिस की टीम जांच कर रही थी। जांच के दौरान जब चश्मदीद गनर दिसाई मोहन को जांच में शामिल कर सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
हत्याकांड का खुलासा अब हो चुका है इस हत्या को सेना के एक जवान ने ही अंजाम दिया और उच्च अधिकारियों को सूचना के नाम पर गुमराह भी किया। उसने झूठ कहा के 2 नकाबपोश लोगों ने इस हत्या को अंजाम दिया जिन्होंने कुर्ता पजामा पहना हुआ था। हत्यारे ने हत्यारे ने योजनाबद्ध तरीके से इस हत्याकांड को अंजाम दिया 9 अप्रैल को इंसास राइफल चोरी की फिर 12 अप्रैल को घटना को अंजाम दिया और चार लोगों की हत्या कर दी ।आरोपी अविवाहित है और आंध्र प्रदेश का रहने वाला है।। इसके अलावा आरोपी ने एलएमजी के आठ कारतूस भी चोरी किए थे। उनकी बरामदगी अभी होनी है। जहां आरोपी तैनात था, वहां उसकी एलएमजी पर ड्यूटी होती थी। आरोपी ने एक कमरे में दो जवानों पर आठ गोलियां चलाईं। दूसरे कमरे में दो जवानों पर 11 गोलियां चलाईं। वारदात के बाद उसने झूठी कहानी बुनी।
प्रैस कॉफ्रैस मे खुराना ने बताया कि पुलिस एवं सेना अधिकारियों ने घटना के बाद कैंट के हर एक गेट की सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो स्पष्ट हुआ कि जवानों की हत्या के लिए कोई भी बाहरी व्यक्ति उस समय कैंट अंदर दाखिल नहीं हुआ बल्कि अंदर से ही कातिल आए थे।























