
प्रधानमंत्री मोदी ने टवीट शेयर का कहा हर भारतीय को करेगा गौरवान्वित , कल होगा नए संसद भवन का उदघाटन
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने नए संसद भवन का वीडियो किया शेयर
चंडीगढ़, 27 मई (विश्ववार्ता) नए संसद भवन के उद्घाटन में अब चंद घंटों का समय बचा है। हर कोई इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनना चाहता है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन का एक वीडियो शेयर किया। जिसके लिए उन्होंने ट्विट कर कहा कि नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा। उन्होंने नवनिर्मित परिसर का एक वीडियो भी साझा किया। मोदी ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लोगों से ‘माई पार्लियामेंट माई प्राइड’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए अपने ‘वॉयसओवर’ के साथ वीडियो साझा करने का भी आग्रह किया।
बहुत ही भावुक वॉइस-ओवर के माध्यम से वे गर्व की भावना व्यक्त कर रहे हैं कि हमारे देश को एक नई संसद मिल रही है जो लोगों की आकांक्षाओं को और अधिक जोश के साथ पूरा करने के लिए काम करती रहेगी।
https://twitter.com/narendramodi/status/1662361030649950208?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1662361030649950208%7Ctwgr%5Eb0910439966175b3f79a653aaf60dfdb6c96fa3e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fnew-parliament-was-tweeted-with-the-original-voice-over-by-hardeep-puri-1831017























