पूर्व सीएम बादल के अंतिम संस्कार मे कल शामिल होगें पंजाब सीएम भगवंत मान
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (विश्ववार्ता): पांच बार पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार कल बादल गांव में होगा। वही पंजाब सीएम भगवंत मान भी कल अंतिम संस्कार जोकि बादल गांव मे शामिल होगेंं। पूर्व सीएम की पार्थिव देह चंडीगढ़ से बादल गांव ले जाई जा रही है। गांव के श्मशान घाट में जगह कम होने के कारण उनका अंतिम संस्कार खेत में किया जाएगा।
आपको बता दें कि लंबे समय से बीमार चल रहे प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। आज उनके पार्थिव शरीर को पार्टी दफ्तर लाया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, ओम प्रकाश चौटाला, राजिंदर कौर भ_ल सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे।