पूर्व सीएम प्रकश सिंह बादल के निधन पर पंजाब सरकार ने आज किया सार्वजनिक अवकाश घोषित
केंद्र सरकार ने भी किया दो दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (विश्ववार्ता): राजनीति के बाबा बोहर कहे जाने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार शाम को निधन हो गया। 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। उनके निधन पर राज्य सरकार ने आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर केंद्र सरकार की ओर से दो दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है.।