
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कल इंग्लैंड से पंजाब लौटेंगे
पिछले महीने लंदन में रीढ़ की हुई थी सफल सर्जरी
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो कैप्टन अमरिंदर सिंह कल इंग्लैंड से पंजाब लौट रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने लंदन में उनका स्पाइनल का सफल ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद उन्हें 25 जून को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिसके बाद वह लंदन में थे। अब वे पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस लौट रहे हैं। इस मौके पर एयरपोर्ट पहुंचने पर उनके रिश्तेदार और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे.
ਤੁਹਾਡੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨਾਲ ਇਹ ਸਾਂਝਾ ਕਰਦਿਆਂ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ @capt_amarinder ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੂੰ ਅੱਜ ਹਸਪਤਾਲ ਤੋਂ ਛੁੱਟੀ ਮਿਲ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਮੁੜ ਪੂਰਨ ਸਿਹਤਯਾਬੀ ਵੱਲ ਵਧ ਰਹੇ ਹਨ।
ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰ ਹੈ। pic.twitter.com/i6zenelB5T
— Preneet Kaur (@preneet_kaur) June 27, 2022























