
पूरा उत्तर भारत इस समय शीतलहर की चपेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता): उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। कोहरे का असर विमानों की आवाजाही पर पड़ा है, कई विमान देरी से उड़ान भर रहे हैं। ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते सडक़, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में धूप खिलने से भीषण ठंड से कुछ राहत मिली और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री से. दर्ज किया गया।























