पुष्कर में अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव आज से होगा शुरू
चंडीगढ़ 4 मार्च (विश्व वार्ता) पुष्कर के होली महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। राजस्थान सरकार पारंपरिक और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आज से इंटरनेशनल होली महोत्सव का आयोजन करा रही है। इससे पहले पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने पुष्कर के मुख्य बाजार से ब्रह्मा मंदिर तक पीले चावल और सुपारी बांटकर आमजन को महोत्सव में आने का न्योता दिया।
आज ब्रह्मा वाटिका एमपी थिएटर में विद्याशाह अपनी प्रस्तुति देंगी और ब्रह्म घाट पर महा आरती का आयोजन किया जाएगा। रविवार 5 मार्च को मेला मैदान में अनुराधा पौडवाल भजनों की गंगा बहाएंगी। मेला मैदान में केमल शो, ढोला मारू, कैमल पोलो, कैमल सफारी, कैमल परेड गुलाबो का कालबेलिया नृत्य और जयपुर घाट पर महा आरती का आयोजन किया जाएगा।