
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री मोदी आज जयपुर महाखेल के प्रतिभागियों को दोपहर 1 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे… जयपुर महाखेल का आयोजन, जयपुर ग्रामीण से लोकसभा सदस्य राज्यवर्धन सिंह राठौर 2017 से जयपुर में कर रहे हैं महाखेल का आयोजन जयपुर के युवाओं के लिए अपनी खेल प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर होता है और यह खेल को करियर के रूप में अपनाने की प्रेरणा देता है।





















