
पीएम मोदी आज केरल को देंगे पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात
3200 करोड़ की परियोजनाओं का भी करेंगे शिलान्यास
चंडीगढ़, 25 अप्रैल (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज केरल यात्रा के दौरान भारत के पहले वाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। वाटर मेट्रो कोच्चि के आसपास के 10 द्वीपों को बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक हाइब्रिड नौकाओं के माध्यम से शहर से जोड़ती है। यह कोच्चि जैसे शहरों में बहुत उपयोगी है। ।
पीएम मोदी 3200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वह तिरुअनंतपुरम, कोझिकोड, वर्कला शिवगिरी रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास सहित विभिन्न रेल परियोजनाओं की नींव रखेंगे।























