पीएम नरेंद्र मोदी आज करेगें हेल्थ एंड मेडिसीन रिसर्च वेबिनार को संबोधित
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्व वार्ता) पीएम नरेंद्र मोदी आज ‘स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान’ पर बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित करेंगे। एक सरकारी रिलीज के अनुसार, ये वेबिनार 12 पोस्ट बजट वेबिनार का हिस्सा है, जो केंद्र सरकार द्वारा आयोजित किया गया है।
दरअसल, पोस्ट बजट वेबिनार सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, यह केंद्रीय बजट में घोषित पहलों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए व्यापक विचारों, सुझावों को एक मंच पर करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम है। यह केंद्र सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे 12 पोस्ट-बजट वेबिनार की श्रृंखला का हिस्सा है।